ब्रह्मांड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्रह्मांड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 9 अगस्त 2024

ईश्वर- कण , हिग्स बोसोन , गोड पार्टिकल एवँ सृष्टि – डॉ. श्याम गुप्त

          ईश्वर- कण , हिग्स बोसोन , गोड पार्टिकल एवँ सृष्टि – डॉ. श्याम गुप्त

======================================


चित्र- ब्रह्मांड उत्पत्ति-


आस्थावानोँ के लिये प्रसन्नता का विषय कि वैज्ञानिकों ने गाड पार्टीकल यानि ईश्वरीय अणु खोज लिया है। निश्चय ही यदि ईश्वरीय कण है तो ईश्वर का ज्ञात होना भी दूर नहीँ।
दावा है कि ‘गाड पार्टीकल’ लगभग देख लिया गया है, शोधकर्ता अंग्रेज़ वैज्ञानिक हिग्स व भारतीय वैज्ञानिक सत्येंद्र नाथ बोस के नाम पर इसका नाम ‘हिग्स बोसोन’ रखा गया है।
\
सृष्टि संरचना का मूल इतिहास जानने की कोशिश में ****वैज्ञानिक मानते आए हैं कि ****सृष्टि भार वाले भौतिक परमाणुओं से बनी है ।
---प्रश्न उठा कि भारयुक्त परमाणुओं को जोड़ने का काम करने वाला भी कोई परमाणु या बल भी होना चाहिए?
ईश्वरीय आस्था वाले लोग उसको ईश्वर कह देते हैं- भारतीय आस्था का ईश्वर, ब्रह्म या विश्वकर्मा जैसा कोई बल |
***वैज्ञानिकों की जिज्ञासा व स्थापना है कि ---
---- भार रहित परमाणुओं को भार देने वाले कणों का अपना भार नहीं होता। बिना भार वाले परमाणुओं से ब्रह्मांड नहीं बनता।
---- भार शून्यता के चलते सभी पदार्थो के परमाणु गतिशील तो होंगे, लेकिन जुड़ नहीं सकते।
----- ऊर्जा का कोई भार नहीं होता। भार रहित सृष्टि होती नहीं। भार के कारण ही सृष्टि बनी।
तब प्रश्न उठता है कि वह ****भार कहां से आया?
************************************
हिंग्स बोसोन सिद्धांत के अनुसार -(हिग्स मेकेनिज्म --)
1.--- गॉड पार्टिकल से ही ***पदार्थ में द्रव्यमान की उत्पत्ति ***होती है । यह अपने चारोँ ओर एक क्षेत्र निर्माण करके समस्त ब्रह्मांड को भर देता है इसे हिग्स क्षेत्र कहते हैँ ।
2. --- जब कोई कण यहाँ से गुजरता है तो उसका एक प्रतिरोधक बल से सामना होता है ।इसी** प्रतिरोधी बल से द्रव्यमान (भार) की उत्पत्ति** होती है ।
3. --- फोटोन व ग्लुओन जैसे कणोँ के साथ यह क्षेत्र कोई क्रिया नहीँ करता , अत: कोई प्रतिरोधी बल न होने के कारण वे द्रव्यमान रहित होते हैँ परंतु विराम अवस्था में । गतिशील अवस्था में उनमें भी द्रव्यमान होता है ।
यहां खाली जगह (परमाणु में) में परमाणु को भार देने वाले कण मौजूद हैं। इनका कोई भार या द्रव्यमान नहीं होता। वैज्ञानिकों द्वारा ऐसे कण देखने का दावा किया है। इसी को ***हिंग्स बोसोन या गाड पार्टीकल ***बताया गया है ।
ऋग्वेद (10.72.6) में इन्हीं परमाणुओं को कहा है*** ‘देव’***कहा है ।
वैज्ञानिकों ने अब कुछ ‘भारविहीन’-ऊर्जा कण भी देखे हैं। अर्थात कुछ कणों में चेतना ऊर्जा तो है, लेकिन उनका शरीर नहीं। जैसे सभी प्राणियों में चेतना है, लेकिन अदृश्य है।
शरीर दृश्य भाग है और ‘द्रव्यविहीन चेतना’ वैदिक साहित्य की प्राचीन अनुभूति है। ऋग्वेद से लेकर उपनिषद्, ब्राह्मण, आरण्यक, पुराण और रामायण महाभारत तक में अतिरिक्त जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और असीम अनंत के प्रति प्रश्नाकुलता है। सत्य खोजी वैज्ञानिक दृष्टि रही है
\
ऋग्वेद में विश्वकर्मा की स्तुति है,
**********************
लेकिन जिज्ञासा भी है कि सृष्टि सृजन के पूर्व वे सृष्टि सृजन की सामग्री लाए कहां से? इसी तरह विश्वप्रतिष्ठ… नासदीय सूक्त (ऋ0 10.129) में असत् और सत् के भी पूर्वकाल की जिज्ञासा है। यथा----
१. नासदासीन्नो सदासीत्तदानीं नासीद्रजो नो व्योमा परो यत् ।
किमावरीवः कुह कस्य शर्मन्नम्भः किमासीद्गहनं गभीरम् ॥ १॥
------ इस जगत् की उत्पत्ति से पहले न किसी का आस्तित्व था और न ही अनस्तित्व, अर्थात इस जगत् की शुरुआत शून्य से हुई। तब न हवा थी, ना आसमान था और ना उसके परे कुछ था, चारों ओर समुन्द्र की भांति गंभीर और गहन बस अंधकार के आलावा कुछ नहीं था।
३. तम आसीत्तमसा गूहळमग्रे प्रकेतं सलिलं सर्वाऽइदम् ।
तुच्छ्येनाभ्वपिहितं यदासीत्तपसस्तन्महिनाजायतैकम् ॥३॥
----- शुरू में सिर्फ अंधकार में लिपटा अंधकार और वो जल की भांति अनादि पदार्थ था जिसका कोई रूप नहीं था, अर्थात जो अपना आयतन न बदलते हुए अपना रूप बदल सकता है। फिर उस अनादि पदार्थ में एक महान निरंतर तप् से वो 'रचयिता'(परमात्मा/भगवान) प्रकट हुआ।
---- वैज्ञानिकों ने सिद्ध किया है कि सृष्टि की रचना सबसे पहले पानी द्वारा / जल में हुई थी।
४. कामस्तदग्रे समवर्तताधि मनसो रेतः प्रथमं यदासीत् ।
सतो बन्धुमसति निरविन्दन्हृदि प्रतीष्या कवयो मनीषा ॥४॥
------ सबसे पहले रचयिता को कामना/विचार/भाव/इरादा आया सृष्टि की रचना का, जो की सृष्टि उत्पत्ति का पहला बीज था, इस तरह रचयिता ने विचार कर आस्तित्व और अनस्तित्व की खाई पाटने का काम किया।
५. तिरश्चीनो विततो रश्मिरेषामधः स्विदासीदुपरि स्विदासीत् ।
रेतोधा आसन्महिमान आसन्त्स्वधा अवस्तात्प्रयतिः परस्तात् ॥५॥
--- फिर उस कामना रुपी बीज से चारों ओर सूर्य किरणों के समान ऊर्जा की तरंगें निकलीं,
जिन्होंने उस अनादि पदार्थ(प्रकृति) से मिलकर सृष्टि रचना का आरंभ किया।
इस अणु जैसे सूक्ष्म घटक की जानकारी उपनिषद् काल में भी थी।
कठोपनिषद् में कहते हैं ‘वह अणु से भी छोटा है और विराट से भी बड़ा है, वह शरीर में है लेकिन अशरीरी है।’ अर्थात भार रहित है।
“अणो अणीयान, महतो महीयानात्मास्य जन्तोर्निहितो गुहायाम “ -कठोपनिषद १/२० --यह लघुतम से भी लघुतम व महान से भी महान आत्मा, प्राणियों के गुहा ( ह्रदय ) में स्थित रहता है |
\
वैज्ञानिक सृष्टि संरचना के रहस्य जानने के लिए श्रमरत हैं। प्रयोग से प्राप्त निष्कर्षों के अनुसार -----
***भार रहित उपपरमाणुओं व भार सहित परमाणुओं की टकराहट से पृथ्वी, चंद्र, तारा मंडल आदि ग्रहों का निर्माण हुआ होगा। ***
यद्यपि यह निष्कर्ष अंतिम नहीं है, लेकिन भार रहित परमाणुओं की चर्चा ध्यान देने योग्य है। बेशक आधुनिक भौतिकी के लिए यह एक नया प्रशंसनीय पड़ाव है, --
-----पर भारतीय अनुभूति में यहां कोई नई बात नहीं है। ऋग्वेद (10.72.6) में इन्हीं परमाणुओं को देव कहा गया है-‘हे देवो आपके नृत्य से उत्पन्न धूलि से पृथ्वी बनी।’
यद्दे॑वा अ॒दः स॑लि॒ले सुसं॑रब्धा॒ अति॑ष्ठत । अत्रा॑ वो॒ नृत्य॑तामिव ती॒व्रो रे॒णुरपा॑यत ॥ ऋग्वेद (10.72.6)
----- जब सृष्टि से पहले समस्त अंतरिक्ष में सर्वत्र जल ही जल था (अपो वा इदम सर्वँ –तैत्त्तरीय आरण्यक 10.22 ) इस अवसर पर (नृत्यताम्-इव वः) नाचते हुए जैसे सर्वत्र विचरते हुए तुम्हारा (तीव्रः-रेणुः-अपायत) प्रभावशाली धूलि युत ताप पृथिवी आदि लोकों पर पड़ता है |
-----देवनृत्य से पैदा धूलि का प्रतीक अति विशिष्ट है। कह सकते हैं कि देव यही भारहीन दिव्य कण हैं। इन्हीं की टक्कर से भार सहित परमाणुओं में जुड़ने की शक्ति आई।
।
विंगवैंग सिद्धांत -आधुनिक विज्ञान ---
ऋग्वेद क़े मंत्र (10.72.2) में कहते हैं ‘परमसत्ता ने अव्यक्त को लोहार की धौंकनी की तरह पकाया।’ ‘इसे वर्तमान विज्ञान विंगवैंग कहते हैं।’ ऋग्वेद में विंगवैंग जैसे संकेत भी हैं। फिर बताते हैं कि ‘असत् से सत् आया।’ (10.72. 3) असत् भारहीन अदृश्य स्थिति है और सत् दृश्यमान अस्तित्व। -भार रहित कण का प्रतीक भारतीय वैदिक चिंतन में सर्वत्र उपस्थित है ।
हिग्स बोसोन----
****************
आधुनिक वैज्ञानिक भार रहित देखे गए कण को हिग्स बोसोन कहते हैं।.. वहीँ --
----वैदिक ऋषि उसे संपूर्णता में ***ब्रह्म या ईश्वर*** कहते हैं।
----मुण्डकोपनिषद् (2.9) - ‘वह परम आकाश में सब जगह उपस्थित है, कलाओं से रहित है, अवयव शून्य और निर्मल है।’ यहां कला रहित, अवयव शून्य होना भारहीनता ही है।
----श्वेताश्वतर उपनिषद् (6.19) उसे ‘निष्कलं (कला रहित) शान्तं, निरवद्यं, निरंजनम्’ कहती है। भाररहित के लिए वैदिक ऋषियों के शब्द प्रयोग बड़े विद्वतापूर्ण व विशिष्ट भाव युत है। परमसत्ता की अनुभूति इसी शरीर में होती है, लेकिन उसे अशरीरी बताया गया है।
-----ईशावास्योपनिषद् के आठवें मंत्र में उसे अकायं-काया रहित, अस्नविरम्-स्नायु रहित, शुद्ध बताते हैं।
स पर्यगाच्छुक्रमकायमब्रणम अस्नाविरम शुद्धम्पापविद्धम कविर्मनीषी परिभू: स्वयंभू: याथातथ्यतोsर्थान व्यदधाच्छाश्वतीभ्य: समाभ्यः ||
--- वह एकमात्र अकेला ब्रह्म सर्वत्र व्यापक, कण-कण में स्थित, उसी में समस्त जगत स्थित है, सारे जगत का उत्पादन कर्ता, शारीरिक विकारों से रहित, स्नायुविक अर्थात तन,मन व आत्मिक बंधनों से मुक्त, पापरहित, पवित्र, सूक्ष्मदर्शी, आदि-अंत रहित अनादि, मनीषी, सब कुछ जानने वाला, सर्वज्ञ, स्वयंभू है| उस ब्रह्म ने सदैव अनादि काल से ही कर्मों के अनुसार सभी के लिए यथातथ्य उचित व्यवस्था व फल का विधान किया है |
पुन: मूलभूत प्रश्न यह है कि ‘हिंग्स बोसोन’ ही गाड पार्टीकल क्यों है।
====================================
हिंग्स बोसोन सिद्धांत भी मानता है कि इन कणों के अभाव में सृष्टि सृजन असंभव था। सृष्टि के हरेक पदार्थ के सृजन में इन्हीं कणों की भूमिका है।
------ईशावास्योपनिषद् कहता है -- ‘ईशावास्यमिदं सर्वं यत्किचं जगत्यां जगत-इस सर्वस्व जगत् में ईश्वर की ही उपस्थिति है। सब तरफ ईशावास्य ही है। अत: ईशावास्योपनिषद् का ईश्वर भार रहित होकर भी अनंत को आच्छादित करता है,
-----इसलिए हिग्स बोसोन कणों को ही गाड पार्टीकल कहना उचित नहीं है। इस जगत् का हरेक अणु परमाणु गाड पार्टीकल-ब्रह्म कण ही है। एवँ ---
----उस भार रहित, निर्मल, प्रशांत, निष्कल, निरंजन का ही दृश्यमान चेहरा है, यह जगत।
विज्ञान की सीमा है। लेकिन परमसत्ता-ईश्वर अनंत और असीम है।
=================================
ईशावास्योपनिषद् (मंत्र 5) में कहते हैं ‘तद् दूरे, तद्वन्तिके, तदन्तस्य सर्वस्य तदु सर्वस्याय वाह्यतः-----वह अति दूर भी है, लेकिन समीप भी है। वह हमारे भीतर भी है और सबको बाहर से भी घेरता है।’
अत: गोड पार्टिकल की जिज्ञासा व खोज तो उचित है, परंतु सच बात यह है कि-
------ ईश्वर पदार्थ नहीं है। वह सत् और असत् दोनो ही हैं, इसलिए उसका कण कैसे होगा? हरेक कण, अणु, परमाणु और छंद वाणी स्पंदन, स्थिरता और गतिशीलता में उसी की सर्वशक्तिमान समुपस्थिति है।
------विज्ञान पदार्थ, गति और ऊर्जा के रिश्ते खोजता है। वह अज्ञात को ज्ञात की परिधि में लाता है,
-----लेकिन सृष्टि में ही अंतर्भूत सृष्टा का रहस्य अज्ञात की परिधि में नहीं, अज्ञेय के विस्तार में होता है।
विश्वविख्यात चीनी दार्शनिक लाउत्सु ने ‘ताओ तेह चिंग’ लिखी थी। बताया है ‘अंधकार से प्रकाश आया। अरूप से रूप व्यवस्था आई।’
-----यहां ऋग्वेद के असत् से सत् आने का ही भाव है। लाओत्सु ब्रह्म या ईश्वर की जगह ताओ का प्रयोग करता है कि- ‘ज्ञान या तर्क से उसका बोध नहीं होता। उसमें चाहे जितना जोड़ो, घटाओ, फर्क नहीं पड़ता।’
वृहदारण्यक उपनिषद् में हजारों वर्ष पहले कहा गया था ‘वह पूर्ण है, यह पूर्ण है। पूर्ण में पूर्ण घटाओ अथवा जोड़ो तो पूर्ण ही रहता है।’
ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते ।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ॥
----- मुण्डकोपनिषद (2.2.10) में कहते हैं ‘वहां न सूर्य हैं न चांद, न तारे, न अग्नि, न विद्युत। केवल उसकी आभा से ही यह सब प्रकाशमान है।’ सारे प्रकाश उसी की दीप्ति हैं।
-----वृहदारण्यक (1.5.2) में कहते है ‘संचरन च, असंचरन च---वह गतिशील है, स्थिर भी है।’
-----तैत्तिरीय उपनिषद (2.6) में कथन है -, ‘वह निरूक्त है, अनिरूक्त है, निलयन है, अनिलयन है, विज्ञान है, अविज्ञान है।’
****गीता का आत्मतत्व**** भी भारहीन कण जैसा है ‘उसे शस्त्र नहीं मार सकते। आग नहीं जला सकती, पानी सुखा नहीं सकता।’
----केनोपनिषद का ऋषि इसीलिए एक उदात्त घोषणा करता है, ‘नाहं मन्ये सुवेदेति नो न वेदेति वेद च-----मैं यह नहीं मानता कि मैं उसे ठीक से जानता हूं, न यह मानता हूं कि मैं उसे नहीं जानता।’
वैज्ञानिकों के निष्कर्ष भारतीय प्राचीन ज्ञान को सही ठहरा रहे हैं। खोजे गए गाड पार्टीकल यानि ब्रह्म कण को सादर नमस्कार है।
***परम तत्व की प्राप्ति ***आसान नहीं। वह वैज्ञानिक शोध से नहीं अनुभूतिपरक आत्मबोध में ही पाया गया, गाया गया है। यथा --- नासदीय सूक्त--
कामस्तदग्रे समवर्तताधि मनसो रेतः प्रथमं यदासीत् |
सतो बन्धुमसति निरविन्दन्हृदि प्रतीष्याकवयो मनीषा ||ऋक. 10/129/4
--- – सृष्टि की उत्पत्ति के समय सब से पहले काम अर्थात् सृष्टि रचना करने की इच्छा शक्ति उत्पन्न हुयी, जो परमेश्वर के मन मे सबसे पहला बीज रूप कारण हुआ; भौतिक रूप से विद्यमान जगत् के इस बन्धन-कामरूप कारण ( परमात्मा , सृष्टा ) को क्रान्तदर्शी ऋषियो ने अपने ज्ञान व अनुभव भाव द्वारा, विलक्षण भाव एवँ अभाव ( the bond of existence in non-existence.) मे से खोज डाला।… तथा...
**** सृष्टि महाकाव्य ****
---( सृष्टि –ईशत इच्छा या बिगबेंग, एक अनुत्तरित उत्तर - डॉ. श्याम गुप्त ) में भी इसी तथ्य को स्पष्ट किया गया है।
उस पार-ब्रह्म को ऋषियों ने,
आत्मानुभूति से पहचाना।
पाया और अन्तर्निहित किया,
ज़ाना समझा गाया व लिखा।
अनुभव से यज्ञ की वेदी पर,
वे गीत उसी के गाते हैं॥
-- सृष्टि –ईशत इच्छा या बिगबेंग, एक अनुत्तरित उत्तर ( डॉ. श्याम गुप्त ).....

शनिवार, 20 मार्च 2010

जीवन , जीव व मानव ---भाग -२.----डा श्याम गुप्त का आलेख

मानव - भाग २

प्रस्तुत प्रलेख के पिछले अंक भाग १. में हमने शीर्षक विषय पर आधुनिक वैज्ञानिक मत प्रस्तुत किया था। इस भाग में हम उपर्युक्त विषय पर वैदिक व भारतीय दर्शन सम्मत मत प्रस्तुत करेंगे।

वैदिक साहित्य के अनुसार सृष्टि का निर्माण ब्रह्मा द्वारा किया गया। ऋग्वेद ४/५८ का कथन है - 'उद् ब्रह्मा शृंणवत्पश्यमानं चतु: श्रंगो वसादिगौर एतत।' -- अर्थात हमारे द्वारा गाये गए स्तवन ब्रह्मा जी श्रवण करें जिन चार (वेद रूपी) श्रंगों वाले गौरवर्णी देव ने इस जगत को बनाया।

१. मूल सृष्टि क्रम--ब्रह्मा द्वारा सृष्टि का मूल संक्षिप्त क्रम चार चरणों में बनाया गया। प्रथम जड़ सृष्टि जिसे सावत्री परिकर कहते हैं व द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ मनस्तत्व या चेतन सृष्टि, जिसे गायत्री परिकर कहा गया। जिसमें भू:, ऊर्जा तत्त्व व भुवः, मनस्तत्व, संकल्प भाव तत्त्व है। ये तीन चेतन हैं - (१.) द्वितीय: देव, जो सदा देने वाले हैं परमार्थ भाव युक्त -- देव, (वरुण, पृथ्वी, अग्नि, पवन आदि ) एवं बृक्ष (वनस्पति जगत )। (२) तृतीय: मानव - आत्म बोध युक्त, ज्ञान कर्म पुरुषार्थ मय; पृथ्वी का सर्वश्रेष्ठ तत्त्व। (३) चतुर्थ: प्राणि जगत - प्रकृति के अनुसार सुविधा भाव से जीने वाले, मानव, वनस्पति व भौतिक जगत के मध्य संतुलन रखने वाले।

वस्तुत विज्ञान के अनुसार पहले पदार्थ होता है पुनः उसमे किसी तरह जीवन उद्भूत होता है। चेतन तत्व, भाव तत्त्व व रूप तत्वों की अवधारणा विज्ञान में नहीं है जबकि वैदिक विज्ञान में उससे आगे जाकर, चेतन तत्व की सदैव उपस्थिति की बात कही गयी है; ब्रह्मा द्वारा भाव तत्व, रूप तत्वों की सृष्टि के बाद जीव जगत बनाया जाता है एवं चेतन तत्व, मूल आदि ऊर्जा व भाव व रूप सृष्टि प्रवेश करके जीव का रूप देतीं हैं, जो वनस्पति, प्राणी व मानव सभी मेंप्रवेश करती है।

यह व्यवस्था (भूयग्य) पुनः -पुनः क्रमिक चक्रीय क्रम में होती रहती है। यह भारतीय विज्ञान व दर्शन का विशिष्ट विचार है। ऋग्वेद १०/७२/४ -में कहा गया है --'भूर्जग्यो उत्तानापदो भुव आशा अजायन्त। अदिर्तेदक्षो अजायत दक्षाद्वादिती परि:।।' -- भू (आदि प्रवाह) से ऊर्ध्व गतिशील (मूल आदि कणों) की रचना हुई। भुव: (होने की) आशा (संकल्प शक्ति -चेतन) का विकास हुआ। अदिति (मूल अखंड आदिशक्ति) से दक्ष (सृजन के कुशलता युक्त प्रवाह) उत्पन्न हुए; दक्ष से पुनः अदिति (अखंड प्रकृति, पृथ्वी, जग) उत्पन्न हुआ।

२. भाव सृष्टि की उत्पत्ति -- जैसा पहले ही बताया जा चुका है कि भुव: - चेतन तत्व -- शंभु व माया (आदि ऊर्जा तत्व) के संयोग से महत्तत्व (आदि व्यक्त तत्व) बनता है और उससे अहं (जो वस्तुतः आदि सृष्टि भाव तत्त्व है)। अहं के मूल तीन गुणों से ही सारे भाव तत्व उत्पन्न हुए। अतः सत् , तम् , रज ये तीन गुण ही प्रत्येक वस्तु, भाव व क्रिया के गुण होते हैं। इस प्रकार:

अहं के तामस भाव से -शब्द, आकाश, धारणा, ध्यान, विचार , स्वार्थ, लोभ, भय ,सुख, दुःख आदि बनाए गए।
अहं के राजस भाव से -५ ज्ञानेन्द्रियाँ - कान, नाक, नेत्र, जिव्हा, त्वचा आदि। ५ कर्मेन्द्रियाँ - वाणी, हाथ, पैर, गुदा, उपस्थ व तैजस (वस्तु का रसना भाव) जिससे जल के संयोग से गंध, सुगंध बने।
अहं के सत् भाव से - मन (११ वीं इन्द्रिय), ५ तन्मात्राएँ (ज्ञानेन्द्रियों के भाव - शब्द, रूप, स्पर्श, गंध, रस) एवं १० इन्द्रियों के अधिष्ठाता देव।

३. रूप सृष्टि की संरचना -- जीव व शरीर से पहले ही भाव सृष्टि की तरह रूप सृष्टि होती है। पुनः शरीर उत्पन्न पर वे सब उसमें प्रवेश करते हैं, यह भी वैदिक ज्ञान का विशिष्ट पहलू है। ब्रह्मा के स्वयं के विविध भाव, रूप, गुण, शरीर व शरीर त्याग से क्रमिक रूप में अन्य विविध सृष्टि रचना हुई। (इसे विज्ञान की भाषा में कह सकते हैं कि ब्रह्मा के ज्ञान, मन व संकल्प शक्ति के अनुसार क्रमिक विकास होता गया।

तमोगुणी: सोते समय सृष्टि- जो तिर्यक- अज्ञानी, भोगी, इच्छा-वशी, क्रोधी, विवेक शून्य, भ्रष्ट-आचरण वाले-पशु-पक्षी-पुरुषार्थ के अयोग्य।
सत्व गुणी: देव, ग्यान वान,विषय प्रेमी, दिव्य-परन्तु पुरुषार्थ के अयोग्य।
रज़ो गुणी: तप साधना भाव में - मानव की रचना - जो अति विकसित प्राणी था, साधनाशील, क्रियाशील, तीनों गुणों से युक्त-सत, तम, रज़-कर्म व लक्ष्योन्मुख, सुख-दुख रूप, द्वन्द्व युक्त, श्रेय-प्रेय के योग्य, ब्रह्म का सबसे उत्तम साधक। मानव की कोटियों में ब्रह्मा के तम भाव देह से - आसुरी प्रवृत्ति, जानु से-वैश्य भाव, चरण से शूद्र भाव, उस देह के त्याग से-रात्रि व अग्यान भाव। सत्व भाव देह से -- मुख से ब्राह्मण भाव, पार्श्व से पित्र गण व सन्ध्या भाव, इस देह के त्याग से -दिन व उज्जवल ज्ञान के भाव। रज़ो भाव देह से - काया से - काम व क्षुधा भाव, वक्ष से - क्षत्रिय व क्षात्र भाव, शौर्य, इस देह के त्याग से - उषा व उषा भाव।

अन्य विशिष्ट कोटियां--ब्रह्मा के प्रसन्न भाव - गायन - वादन में - गन्धर्व, अन्धेरे में-राक्षस, यक्ष आदि भूखी सृष्टि, क्रोध में क्रोधी व मान्साहारी, पिशाच आदि बने। पांच मुखों (ग्यान) से--चार वेद--रिक, यजु, साम, अथर्व; गायत्री, ब्रहत्साम, जगती छंद, वैराग्य व पन्चम मुख से आयुर्वेद तत्पश्चात---ब्रह्मचर्य, ग्रह्स्थ, बानप्रस्थ, सन्यास चार आश्रम; कर्म विमुख लोगों के लिये - नर्क आदि का दन्ड विधान। यह ब्रह्मा का क्रमिक विकास - विधान है, मानव का ज्ञान - अज्ञान आदि से जैसा भाव होता गया वैसा ही प्राणी भाव बनता गया। (शायद गुण सूत्र, क्रोमोसोम, हेरीडिटी, स्वभाव का क्रमिक विकास)।

४. जीवन--विज्ञान के अनुसार जीवन बाहर से आया व विकसित हुआ, के विपरीत वेदिक मत के अनुसार-चेतन ब्रह्म सदैव ही उपस्थित रहता है - अव्यक्त -- भुव: रूप में व्यक्त होकर माया से सम्प्रक्त होकर ब्रह्मा द्वारा बनाये शरीर में भाव व रूप सृष्टि के अनुसार प्रविष्ठ होकर जीवन की उत्पति करता, व जीव बनता है।

५. जीव, जीवन वर्धन, सन्तति वर्धन, लिन्ग चयन, स्वचालित मैथुन प्रक्रिया -- ब्रह्मा ने समस्त, देव, असुर, वनस्पति, प्राणियों के साथ ही मानव का भी निर्माण किया। जो सृष्टि की सर्वोत्तम कृति थी। चारों पुरुषार्थ -धर्म,अर्थ, काम, मोक्ष के योग्य था। यह क्रम इस प्रकार था---मानस सृष्टि, संकल्प सृष्टि, काम संकल्प सृष्टि व मैथुनी सृष्टि।

१. सर्वप्रथम ब्रह्मा ने -सनक, सनन्दन,सनातन, सनत्कुमार--चार मानस पुत्र बनाये, जो तुरन्त योग साधना हेतु रम गये । वे वेद के साक्षात अवतार थे औगायत्री का अवगाहन करने लगे।
२. पुन: संकल्प से नारद, भ्रिगु,कर्म,प्रचेतस,,पुलह,अन्गिरस, क्रतु, पुलस्त्य, अत्रि, मरीचि--१० प्रज़ापति बनाये।
३. पुन: संकल्प द्वारा ही ९ पुत्र--भ्रिगु, मरीचि, पुलस्त्य, अन्गिरा, क्रतु, अत्रि, वशिष्ठ, दक्ष, पुलह एवम ९ पुत्रियां-ख्याति, सम्भूति, भूति, प्रीति, क्षमा, प्रसूति, आकूति ...आदि उत्पन्न कीं; यद्यपि ये सभी लोग संकल्प द्वारा संतति प्रव्रत्त थे परन्तु कोई निश्चित सतत:, स्वचालित प्रक्रिया व क्रम नहीं था। सभी एकान्गी थे (प्राणी व वनस्पति भी;) अत: ब्रह्मा का सृष्टि क्रम समाप्त नहीं हो पा रहा था।

ब्रह्मा ने पुन: प्रभु (आदि ब्रह्म) व सरस्वती (आदि ग्यान शक्ति) -- का स्मरण किया। तब रुद्र देव, जो शम्भु महेश्वर व आदि माया का सम्मिलित रूप था; अर्धनारीश्वर (द्विलिन्गी ) रूप में प्रकट हुए। रुद्रदेव ने स्वंय को -- क्रूर-सौम्या, शान्त-अशान्त, श्यामा-गौरी, शीला-अशीला आदि ११ नारी भाव, व ११ पुरुष भावों मेंविभक्त किया । ये सभी ११--११ स्त्री-पुरुष भाव सभी जीवों-वनस्पति, प्राणी, मानव, - में समाहित हो गये। (लिंग चयन) इस प्रकार काम- सृष्टि का प्रादुर्भाव हुआ। जो आगे स्वचालित सतत: सृष्टि का उपक्रम बना।

६. जीव सृष्टि -- ब्रह्मा ने अपने दायें भाग से -- मनु व बायें भाग से शतरूपा को प्रकट किया, जिनमें रुद्रदेव के ११-११ नर-नारी भाव समाहित होने से वे प्रथम मानव युगल हुए। वे मानस, संकल्प, व काम संकल्प विधिओं से सन्तति उत्पत्ति में प्रव्रत्त थे। इनसे समस्त मनुष्य जाति की उत्पत्ति हुयी। परन्तु अभी स्वचालित श्रिष्टि प्रक्रिया नहीं थी।

पुनः ब्रह्मा ने मनु की काम संकल्प पुत्रियां-आकूति व प्रसूति को दक्ष को दिया दक्ष को मानस सृष्टि फ़लित नहीं थी, अत: उसने काम संकल्प प्रक्रिया से अनेक पुत्र उत्पन्न किये, परन्तु सब नारद के उपदेश से तपस्या को चले गये, और दक्ष ने नारद को सदा घूमते रहने का श्राप दे दिया।

पुन: दक्ष ने प्रसूति के गर्भ से सम्भोग, मैथुन जन्य प्रक्रिया द्वारा ६० पुत्रियों को जन्म दिया जिन्हें ब्रह्मा के आदेशानुसार-सोम, अन्गिरा, धर्म, कश्यप, अरिष्ट्नेम आदि ऋषियों को दिया गया, जिनसे मैथुनी प्रक्रिया द्वारा आगे स्वत: सतत:सन्तति वर्धन क्रम चला व चलता जारहा है। अत: वास्तविक श्रिष्टि - क्रम दक्ष से माना जाता है।

प्रथम मैथुनी क्रम प्रसूति से चला अत: गर्भाधान को प्रसूति व जन्म को प्रसव कहा जाता है। शम्भु महेश्वर - इस लिन्गीय चयन, लिन्ग निर्धारण व काम सम्भोग स्वत: उत्पत्ति प्रणाली के मूल हैं अत: इसे माहेश्वरी प्रज़ा या श्रिष्टि कहा जाता है।
वस्तुत: जब तक नारी भाव की उत्पत्ति न होती, स्वत: सृष्टि का क्रम कैसे पूरा हो सकता था।
मानव के अतिरिक्त अन्य प्राणियों का जन्म--कश्यप ऋषि से उनकी विभिन्न पत्नियों से हुआ।

अदिति-से देव; दिति से दैत्य, दनु से दानव, स्वोषा से रुद्रगण, भद्रा से गन्धर्व, सन्ध्या से राक्षस, क्रोधाविष्ठा से जन्गली जानवर, वारुणी- एरावती से गज, वराह, दिग्गज़, सरमा से कुत्ते-बिल्ली वंश, व्रत्ता से विध्याधर, किन्नर; जांगल से-वनस्पति, कामदेनु से गाय, बैल आदि भारवाहक पशु, वडवा से अश्व, गधे, ऊंट खच्चर, श्येनी-शुकी- धतराष्ट्री, ग्रधी, क्रोन्ची से समस्त पक्षी, मैढक, मत्स्य, जलचर वविनता से गरुड और कद्रू से नाग, व अन्य रेंगने वाले सरिसृप आदि उत्पन्न हुए।

इस् प्रकार ब्रह्मा का सृष्टि क्रम संपूर्ण हुआ। यह क्रम सदैव संपूर्ण रहता है क्रमिक, क्योकि ब्रह्म सदैव पूर्ण है।

'ओम पूर्णमद: पूर्णमिदं पूर्णात पूर्णमुदच्यते। पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते।।'

रविवार, 15 नवंबर 2009

स्रिष्टि व जीवन --भाग-२

आधुनिक विज्ञान सम्मत मत का वर्णन किया गया था, यहाँ पुरा-मत, वैदिक विज्ञान के अनुसार सृष्टि व ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति का वर्णन किया जा रहा है।)

वैदिक विज्ञान के अनुसार समस्त सृष्टि का रचयिता - 'परब्रह्म ' है; जिसे ईश्वर, परमात्मा, वेन, विराट, ऋत, ज्येष्ठ ब्रह्म, सृष्टा व चेतन आदि नाम से भी पुकारा जाता है।

१. सृष्टि पूर्व -ऋग्वेद के नासदीय सूक्त के अनुसार (१०/१२९/१ व २ ) - "न सदासीन्नो सदासीत्तादानी। न सीद्र्जो नो व्योमा परोयत। एवं --"आनंदी सूत स्वधया तदेकं। तस्माद्वायन्न पर किन्चनासि।"

अर्थात प्रारंभ में न सत् था, न असत, न परम व्योम व व्योम से परे लोकादि; सिर्फ वह एक अकेला ही स्वयं की शक्ति से, गति शून्य होकर स्थित था इस के अतिरिक्त कुछ नहीं था। कौन, कहाँ था कोइ नहीं जानता क्योंकि -- "अंग वेद यदि वा न वेद " वेद भी नहीं जानता क्योंकि तब ज्ञान भी नहीं था। तथा --""अशब्दम स्पर्शमरूपंव्ययम् ,तथा रसं नित्यं गन्धवच्च यत ""-(कठोपनिषद १/३/१५ )--अर्थात वह परब्रह्म अशब्द, अस्पर्श, अरूप, अव्यय, नित्य व अनादि है । भार रहित, स्वयम्भू, कारणों का कारण, कारण ब्रह्म है। उसे ऋषियों ने आत्मानुभूति से जाना व वेदों में गाया।( यह विज्ञान के एकात्मकता पिंड के समकक्ष है जो प्रयोगात्मक अनुमान प्रमाण सेजाना गया है।)

२. परब्रह्म का भाव संकल्प - उसने अहेतुकी सृष्टि -प्रवृत्ति से, सृष्टि हित भाव संकल्प किया तब 'ॐ' के रूप में ' मूल अनाहत नाद स्वर 'अवतरित होकर, भाव संकल्प से अवतरित "व्यक्त साम्य अर्णव"( महाकाश, मनो आकाश, गगन, परम व्योम या ईथर ) में उच्चारित होकर गुंजायमान हुआ, जिससे -अक्रिय, असत, निर्गुण व अव्यक्त असद परब्रह्म से - सक्रिय, सत्, सगुण, व सद- व्यक्त परब्रह्म : हिरण्यगर्भ (जिसके गर्भ में स्वर्ण अर्थात सबकुछ है) के रूप में प्रकट हुआ। जो स्वयम्भू (जिसमे -जीव, जड़, प्रकृति, चेतन, सद-असद, सत्-तम्-रज, कार्य-कारण-मूल अपः - आदि मूल तत्व - , मूल आदि ऊर्जा, सब कुछ अन्तर्निहित थे। एवं परिभू (जो स्वयं इन सब में निहित था) है।

३. एकोहम बहुस्याम - वैदिक सूक्त -"स एकाकी नैव रेमे ...." व "कुम्भे रेत मनसो ...." के अनुसार व्यक्त ब्रह्म हिरण्य गर्भ के सृष्टि हित ईक्षण - तप व ईषत - इच्छा - एकोअहम बहुस्याम - (अब में एक से बहुत हो जाऊं -जो प्रथम सृष्टि हित काम संकल्प, मनो रेत: संकल्प था) उस साम्य अर्णव में 'ॐ' के अनाहत नाद रूप में स्पंदित हुई। प्रतिद्ध्नित स्पंदन से (= बिग्बेंग - विज्ञान) महाकाश की साम्यावस्था भंग होने से अक्रिय अप: (अर्णव में उपस्थित व्यक्त मूल इच्छा तत्व) सक्रिय होकर व्यक्त हुआ व उसके कणों में हलचल से आदि मूल अक्रिय ऊर्जा, सक्रिय ऊर्जा में प्रकट हुई व उसके कणों में भी स्पंदन होने लगा। कणों के इस द्वंद्व भाव व टकराहट से महाकाश (ईथर) में एक असाम्यावस्था व अशांति की स्थिति उत्पन्न होगई।

४. अशांत अर्णव (परम व्योम ) - आकाश में मूल अप: तत्व के कणों की टक्कर से ऊर्जा की अधिकाधिक मात्रा उत्पन्न होने लगी, साथ ही ऊर्जा व आदि अप: कणों से परमाणु पूर्व कण बनने लगे, परन्तु कोइ निश्चित सतत: प्रक्रिया नहीं थी।

५. नाभिकीय ऊर्जा न्यूक्लियर इनर्जी ) - ऊर्जा व कणों की अधिक उपलब्धता से - प्रति 1000 इकाई ऊर्जा से एक इकाई नाभिकीय ऊर्जा के अनुपात से नाभिकीय ऊर्जा की उत्पत्ति होने लगी (नाभानेदिष्ट ऋषि एक गाय दे सहस चाहते तभी इन्द्र से -- सृष्टि महाकाव्य से व ऋग्वेद आख्यान), जिससे ऋणात्मक, धनात्मक, अनावेषित व अति सूक्ष्म केन्द्रक कण आदि परमाणु पूर्व कण बनने लगे। पुन: विभिन्न प्रक्रियाओं (रासायनिक,भौतिक संयोग या विश्व-यग्य) द्वारा असमान धर्मा कणों से विभिन्न नए-नए कण, व सामान धर्मा कण स्वतंत्र रूप से (क्योंकि सामान धर्मा कण आपस में संयोग नहीं करते -यम्-यमी आख्यान -ऋग्वेद) महाकाश में उत्पन्न होते जारहे थे।

६. रूप सृष्टि कण - उपस्थित ऊर्जा एवं परमाणु पूर्व कणों से विभिन्न अद्रश्य व अश्रव्य रूप कण (भूत कण-पदार्थ कण) बने जो अर्यमा (सप्त वर्ण प्रकाश व ध्वनि कण), सप्त होत्र (सात इलेक्ट्रोन वाले असन्त्रप्त) व अष्ट वसु (आठ इलेक्ट्रोन वाले संतृप्त) जैविक (ओरगेनिक) कण थे।

७. त्रिआयामी रूप सृष्टि कण -उपरोक्त रूप कण व आधिक ऊर्जा के संयोग से विभिन्न त्रिआयामी कणों का आविर्भाव हुआ, जो वस्तुतः दृश्य रूप कण, अणु, परमाणु थे, जिनसे विभिन्न रासायनिक, भौतिक, नाभिकीय आदि प्रक्रियाओं से समस्त भूत कण, ऊर्जा व पदार्थ बने।

८. चेतन तत्व का प्रवेश - आधुनिक विज्ञान मेंचेतन तत्व नामक कोइ परिकल्पना या व्याख्या नहीं है । वैदिक विज्ञान के अनुसार वह चेतन परब्रह्म ही सचेतन भाव व प्रत्येक कण का क्रियात्मक भाव तत्व बनकर उनमें प्रवेश करता है ताकि आगे जीव-सृष्टि तक का विस्तार हो पाये। इसी को दर्शन में प्रत्येक वास्तु का अभिमानी देव कहा जाता है, यह ब्रह्म चेतन प्राण तत्व है जो सदैव ही उपस्थित रहता है, प्रत्येक रूप उसी का रूप है (ट्रांस फार्मेसन)--"अणो अणीयान, महतो महीयान "। इसीलिये कण-कण में भगवान् कहा जाता है।

इस प्रकार ये सभी कण महाकाश में प्रवाहित होरहे थे, ऊर्जा के सहित। इसी कण-प्रवाह को वायु नाम से सर्व-प्रथम उत्पन्न तत्व माना गया। कणों के मध्य स्थित विद्युत विभव अग्नि (क्रियात्मक ऊर्जा ) हुआ। भारी कणों से जल-तत्व की उत्पत्ति हुई।जिनसे आगे- जल से सारे जड़ पदार्थ, अग्नि से सारी ऊर्जाएं व वायु से मन, भाव, बुद्धि, अहं, शब्द आदि बने।

९. विश्वौदन अजः (पंचौदन अज )-- अज = अजन्मा तत्व, जन्म मरण से परे। ये सभी तत्व, ऊर्जाएं, सभी में सत्, तम् रज रूपी गुण, चेतन देव,- संयुक्त सृष्टि निर्माण का मूल पदार्थ, विश्वौदन अजः -सृष्टि कुम्भकार की गूंथी हुई माटी, (आधुनिक विज्ञान का कॉस्मिक सूप ), स्सरे अन्तरिक्ष में तैयार था, सृष्टि रचना हेतु।

१०. मूल चेतन आत्म-भाव (३३ देव)-चेतन जो प्रत्येक कण का मूल क्रिया भाव बनकर उनमें बसा, वे ३३ भाव रूप थे जो ३३ देव कहलाये।

ये भाव देव हैं --११ रुद्र -विभिन्न प्रक्रियाओं के नियामक; १२ आदित्य -प्रकृति चलाने वाले नीति-निर्देशक; ८ बसु- मूल सैद्धांतिक रूप, बल, वर्ण, नीति नियामक; इन्द्र -संयोजक व व्घतक नियामक व प्रजापति -सब का आपस में संयोजक व समायोजक भाव -- ये सभी भाव तत्व पदार्थ,-- सिन्धु (महाकाश, अन्तरिक्ष) में पड़े थे। विश्वोदन अज के साथ। (ये सभी भाव आत्म पदार्थ, चेतन, जो ऊर्जा, कण, पदार्थ सभी के मूल गुण हैं, विज्ञान नहीं जानता, ये रासायनिक, भौतिक आदि सभी बलों, क्रियाओं के भी कारण हैं।)

-- डा। श्याम गुप्त









लोकप्रिय पोस्ट

फ़ॉलोअर

ब्लॉग आर्काइव

विग्यान ,दर्शन व धर्म के अन्तर्सम्बन्ध

मेरी फ़ोटो
लखनऊ, उत्तर प्रदेश, India
--एक चिकित्सक, शल्य-विशेषज्ञ जिसे धर्म, दर्शन, आस्था व सान्सारिक व्यवहारिक जीवन मूल्यों व मानवता को आधुनिक विज्ञान से तादाम्य करने में रुचि व आस्था है।