अमेरिकी जीन वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोगशाला में जीवन की उत्पत्ति की सफलता , मानव की सफलताओं की कथा में एक और मील का पत्थर है | इस पर किसी धार्मिक आचार्य का कथन सटीक ही है कि सभी कुछ उस ईश्वर का ही कृतित्व है -मानव भी- अतः मानव द्वारा यह खोज भी ईश्वर की खोज का ही, ईश्वर द्वारा प्रदत्त, एक भाग हैजो मानव जीवन के ध्येयों में एक लक्ष्य है, अपने रचयिता की , विश्व के मोल प्रश्नों की खोज; एवं धर्म से इसका कोई विरोधाभाष नहीं है।
इसके साथ ही विश्व भर में इस खोज की नैतिकता पर भी प्रश्न उठ खड़े हुए हैं, स्वयं वैज्ञानिक समुदाय द्वारा ही। इसके दुरुपयोग के भयंकर परिणामों, भयंकर अनुशासन हीन दुर्मानवों, अतिकाय मानव व जीवों की उत्पत्ति , मानवता के संकट के रूप में । यद्यपि टी वी समाचारों , समाचार पत्रों आदि में दिखाए गए अतिकाय मानवों के दृश्य , कथन आदि सिर्फ पाश्चात्य कथाएँ , सीरिअल्स , पिक्चर आदि से प्रभावित है जो स्वाभाविक है क्योंकि आज भारतीय प्राच्य ज्ञान की कोई पूछ ही नहीं है। जबकि भारतीय पुरा ज्ञान, वैदिक साहित्य में यह सब पहले से ही वर्णित है |
सृष्टा -ब्रह्मा का ही एक सहयोगी था 'त्वष्टा' जिसने यज्ञ द्वारा यह विद्या प्राप्त कर ली थी परन्तु वाह उसकादुरुपयोग करने लगा था । वह यज्ञ द्वारा हाथी कासी-मानव का धड ; मानव का सर -जानवरों-पक्षियों का धड , विशालकाय मानव व पशु पक्षी उत्पन्न करने लगा था | त्रिशिरा नामक दैत्य(तीनसर वालामानव=देव=दैत्य)
उसी का पुत्र था जिसका अत्याचार लिप्त होने पर इन्द्र ने वध किया था। तत्पश्चात ब्रह्मा द्वारा त्वष्टा ऋषि का ब्रह्मत्व ( ज्ञान ) छीन कर उसे निष्प्रभ कर दिया गया ।
हमें सदुपयोग व दुरुपयोग के मध्य की क्षीण रेखा का ध्यान रखना होगा , इतिहास से सबक लेकर।
आधुनिक-विज्ञान व पुरा वैदिक-विज्ञान, धर्म, दर्शन, ईश्वर, ज्ञान के बारे में फ़ैली भ्रान्तियां, उद्भ्रान्त धारणायें व विचार एवम अनर्थमूलक प्रचार को उचित व सम्यग आलेखों, विचारों व उदाहरणों, कथा, काव्य से जन-जन के सम्मुख लाना---ध्येय है, इस चिठ्ठे का ...
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोकप्रिय पोस्ट
-
--अखिल भारतीय साहित्य परिषद् , उ प्र द्वारा संत कंवर राम के १२५ वें पुन्य तिथि पर दि- २३-५-१० रविवार को लखनऊ स्थित शिव शक्ति आश्रम, वी आई...
-
मीमांसा दर्शन के अनुसार किसी वस्तु या व्यापार के लिए प्रमाण इस प्रकार देखना चाहिए ---- प्रत्यक्ष प्रमाण , अनुमान प्रमाण ...
-
मिट्टी का एक कण , पानी की एक बूंद , हवा की एक लहर , अग्नि की एक चिनगारी , आकाश का एक कतरा -- पांचो पहाड की चोटी पर खडे ह...
-
जिस दिन मानव ने ज्ञान का फ़ल चखा,उसने मायावश होकर प्रकृति के विभिन्न रूपों को भय,रोमान्च,आश्चर्य व कौतूहल से देखा और उसी क्षण मानव के मन ...
-
भारतीय संस्कृति में कभी भी कर्म , धर्म , दर्शन व विज्ञान को संसार , भौतिकता व व्यवहारिकता से पृथक नहीं माना है | वह दौ...
-
हमारा कश्मीर -2... सती देश --- सतीसर झील बराह मूल --बारामूला डल झील झील सूखने के पश्चात बनी -कश्मीर घाटी कश्मीर घाटी शिव की ...
-
अमेरिकी जीन वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोगशाला में जीवन की उत्पत्ति की सफलता , मानव की सफलताओं की कथा में एक और मील का पत्थर है | इस पर किसी धार...
-
.... सृष्टि महाकाव्य -( ईषत - इच्छा या बिगबेंग -- एक अनुत्तरित उत्तर )-- ------- वस्तुत सृष्टि हर पल , हर कण कण में होत...
-
- ------वह आकृति अपनी गुफा में से अपने फल आदि उठाकर आगंतुक की गुफा में साथ रहने चली आई | यह मैत्री भाव था, साहचर्य - -निश्चय ही संरक्षण-...
फ़ॉलोअर
विग्यान ,दर्शन व धर्म के अन्तर्सम्बन्ध
- drshyam
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश, India
- --एक चिकित्सक, शल्य-विशेषज्ञ जिसे धर्म, दर्शन, आस्था व सान्सारिक व्यवहारिक जीवन मूल्यों व मानवता को आधुनिक विज्ञान से तादाम्य करने में रुचि व आस्था है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें