मीमांसा दर्शन के अनुसार किसी वस्तु या व्यापार के लिए प्रमाण इस प्रकार देखना चाहिए ----प्रत्यक्ष प्रमाण , अनुमान प्रमाण , एवं शास्त्र प्रमाण |
आधुनिक विज्ञान मूलतः प्रत्यक्ष प्रमाण को ही मानता है, जो प्रत्यक्ष आंखों से दिखाई दे वही सत्य है ,परन्तु मात्र वहही सही प्रमाण नहीं है वह सिक्के का सिर्फ़ एक पार्श्व भी हो सकता है , जो स्वयं विज्ञान के अत्याधुनिक आविष्कारों से हीप्रत्यक्ष प्रमाणित है ,जैसे---टी वी पर या थ्री -डी तस्वीर में पानी बहते दिखना जो कि वास्तविकता से परे अर्थात सत्य नहींहै परन्तु प्रत्यक्ष है |यह सत्य भी आपको अनुमान प्रमाण ( अनुभव , ज्ञान , विवेक,आदि )से अर्थात वैज्ञानिक ज्ञान से कि यहबहते जल का चित्र है एवं शास्त्र प्रमाण ( वैज्ञानिक साहित्य, इलेक्ट्रोनिक ज्ञान की पुस्तकें आदि ) से सुनिश्चित करना पडेगाकि ऐसा हो सकता है |
अनुमान प्रमाण -अर्थात जो प्रत्यक्ष उपस्थित नहीं है परन्तु अनुमान से जाना जाने वाला सत्य , जैसे धुंआ देखकरआग का अस्तित्व होना | यह व्यक्ति के अनुभव, ज्ञान , विवेक पर आधारित होता है |प्रत्यक्ष प्रमाण की सदैव आवश्यकतानहीं होती |
शास्त्र प्रमाण -राम थे या नहीं ,ऐतिहासिक घटनाएँ , शब्दों के अर्थ क्या होते हैं ,कहाँ से आए आदि विभिन्न बातेंशास्त्र प्रमाण से जानी व मानी जातीं है | इतिहास, भूगोल, क़ानून, नियम-नीति आदि शास्त्र प्रमाण होते हैं | ये युगों केअनुभव, ज्ञान के भण्डार व स्वयं -सिद्ध होते हैं
आधुनिक-विज्ञान व पुरा वैदिक-विज्ञान, धर्म, दर्शन, ईश्वर, ज्ञान के बारे में फ़ैली भ्रान्तियां, उद्भ्रान्त धारणायें व विचार एवम अनर्थमूलक प्रचार को उचित व सम्यग आलेखों, विचारों व उदाहरणों, कथा, काव्य से जन-जन के सम्मुख लाना---ध्येय है, इस चिठ्ठे का ...
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
लोकप्रिय पोस्ट
-
( अन्य भारतीय ज्ञान व विद्याओं की भाँति भारतीय चिकित्सा विज्ञान भी अत्यंत विकसित था । गुलामी के काल में अन्य ज्ञान व विध्या...
-
सृष्टि रचयिता कौन .....????? अभी हाल में ही प्रसिद्दभौतिकविद - विज्ञानी स्टीफन वेनबर्ग ने अपनी खोजों से ईश्वर के अस्त...
-
मैं आत्म हूं ।समस्त भूतों(पदार्थों) -जड,जंगम, जीव में अवस्थित,उनका स्वयं,उनका अन्तर; "सर्व भूतेषु आत्माः " । भौतिक विग्यानी मुझे ...
-
मुन्डकोप निषद में शिष्य का प्रश्न है-- " कस्मिन्नु विग्याते भगवो, सर्वमिदं विग्यातं भवति ।" और आचार्य उत्तर देते हैं--’ प्राण...
-
वैग्यानिक,सामाजिक, साहित्यिक,मनोवैग्यानिक,प्रशासनिक व चिकित्सा आदि समाज के लगभग सभी मन्चों व सरोकारों से विचार मन्थित यह विषय उतना ही प्राची...
-
सृष्टि महाकाव्य---अष्टम सर्ग--सृष्टि खंड--भाग दो....डा श्याम गुप्त .... मानव व-( ,,...
-
मीमांसा दर्शन के अनुसार किसी वस्तु या व्यापार के लिए प्रमाण इस प्रकार देखना चाहिए ---- प्रत्यक्ष प्रमाण , अनुमान प्रमाण ...
-
युग बदला दुनिया बदली कम्प्युटर आया। सबल सूचना तंत्र लिए घर - घर में छाया। सभी तरह के खेल तमाशे भी है लाया। इन्टरनेट की...
-
अमेरिकी जीन वैज्ञानिकों द्वारा प्रयोगशाला में जीवन की उत्पत्ति की सफलता , मानव की सफलताओं की कथा में एक और मील का पत्थर है | इस पर किसी धार...
-
मिट्टी का एक कण , पानी की एक बूंद , हवा की एक लहर , अग्नि की एक चिनगारी , आकाश का एक कतरा -- पांचो पहाड की चोटी पर खडे ह...
फ़ॉलोअर
विग्यान ,दर्शन व धर्म के अन्तर्सम्बन्ध
- drshyam
- लखनऊ, उत्तर प्रदेश, India
- --एक चिकित्सक, शल्य-विशेषज्ञ जिसे धर्म, दर्शन, आस्था व सान्सारिक व्यवहारिक जीवन मूल्यों व मानवता को आधुनिक विज्ञान से तादाम्य करने में रुचि व आस्था है।
आपको यह बताते हुए हर्ष हो रहा है के आपकी यह विशेष रचना को आदर प्रदान करने हेतु हमने इसे आज ३ जून, २०१३ के ब्लॉग बुलेटिन - भूली कहावतें पर स्थान दिया है | बहुत बहुत बधाई |
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएं